फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद

विज्ञापन
कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रतिमा पर पुष्प चढा कर श
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुमारसैन ( रामपुर बुशहर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर की अध्यक्षता कुमारसैन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैंज में स्थापित वीरभद्र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत परमार के बाद प्रदेश को वीरभद्र सिंह ने संवारा। प्रदेश के जनता ने उन्हें छह बार मुख्यमंत्री के तौर पर चुना। राठौर ने कहा कि हमें अपने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के दिखाएं मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास करना चाहिए। यही हमारी इन नेताओं के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राठौर ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,चुनी लाल वर्मा,सुरेंद्र गुप्ता,प्रवीण वर्मा,आशीष राठौर के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कुमारसैन में हिमालय वेलफेयर फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने भी इस मौके पर रक्तदान किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर आसपास की पंचायतों से भारी तादात में लोग सैंज पहुंचे व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रतिमा पर पुष्प चढा कर श

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें