फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस अड्डे को बदलना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर ( कुल्लू )। नित्थर बाजार से बस अड्डे को लोक निर्माण विश्राम गृह के साथ बदलना गलत है। पूर्व बस अड्डे नित्थर में लोगों ने गाड़ियां लगानी शुरू कर दी हैं। इससे रोजाना जाम लग रहा है। यह बात व्यापार मंडल नित्थर के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जहां बस अड्डा बनाया है, वहां सिर्फ एक-दो दुकानें हैं। यात्रियों को बस अड्डे से सामान लेने नित्थर बाजार आना पड़ता है। कई बार लोगों से बसें छूट जाती हैं। बस अड्डा बदलने के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर ने कहा कि बस अड्डे को नित्थर बाजार में ही रखा जाए, जिससे न तो जाम लगे और न ही नित्थर बाजार का व्यापार प्रभावित होगा। एसडीएम जगदीप कंवर ने कहा कि जल्द नित्थर का दौरा करेंगे। स्थिति का जायजा लेंगे, जिससे न तो जाम लगे और स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें