फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी के उन्नू महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
ज्यूरी के उन्नू महादेव मंदिर में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति पर ज्यूरी के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उन्नू महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गर्म पानी में स्नान किया। उन्नू महादेव में गर्म पानी के प्राकृतिक स्रोत में स्नान के लिए सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गए। ज्यूरी उन्नू महादेव मंदिर में हजारों वर्षों से किन्नौर और आसपास से श्रद्धालु वर्षभर स्नान के लिए पहुंचते हैं। मकर संक्रांति को यहां गर्म पानी में डुबकी लगाने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो जाती है। उन्नू महादेव में गर्म पानी के पर्याप्त कुंड और स्नानागार की व्यवस्था न होने से महिला श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को भी महिलाओं को स्नान के लिए एक मात्र कुंड होने से काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं में कृष्णा, इंद्रा, नेहा, राम प्यारी, गंगा देवी, कमला देवी, बंटु देवी, बिमला देवी, अनिल, संजय और सुभाष ने बताया वे हर वर्ष मकर संक्रांति को स्नान के लिए पहुंचते हैं। मकर संक्रांति और दूसरे हिंदू पर्वों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की यहां भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। यहां स्नान के लिए मात्र एक स्नानागार और एक कुंड है। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं को स्नान के लिए तो काफी ज्यादा दिक्कतें हैं। उन्होंने सरकार से उन्नू महादेव मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग उठाई। स्थानीय विधायक और दूसरे जन प्रतिनिधियों को लोगों की आस्था और पर्यटन से जुड़े तीर्थ स्थान को विकसित करवाना चाहिए। ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान अरुण शर्मा ने बताया पंचायत के पास जो थोड़ा बहुत फंड है, उससे पुराने खस्ताहाल कुंड की मरम्मत करवाई जा रही है। नए कुंड और स्नानागार के लिए पंचायत ने सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं। मंजूरी मिलने के बाद ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें