फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूह के श्यासो में 11.18 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/ किन्नौर। किन्नौर जिले के पूह के श्यासो में पुलिस ने एक व्यक्ति को 11.18 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। आशंका जताई जा रही है कि नाम का खुलासा होने पर इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हो सकते हैं। जिले में चिट्टा तस्करी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। किन्नौर पुलिस ने जिले के पूह खंड के श्यासो में चिट्टे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की टीम मंगलवार को श्यासो गांव में गश्त पर थी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोका और संदेह के आधार पर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से 11.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पूह में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा-21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किन्नौर के एसपी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिले में अब तक की चिट्टे सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नशा तस्करी के गिरोह के जुड़े होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें