ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाईस में शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के तत्वावधान में जल महोत्सव पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने की। पखवाड़े में विद्यार्थियों को जल संरक्षण पर जागरूक किया। विज्ञान अध्यापक नरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन किया। पखवाड़े में जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधि मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे।