नित्थर (कुल्लू)। बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में शिव महापुराण के चौथे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का वर्णन किया गया। मंदिर में पिछले तीन दिन से श्रद्धालु शिव महापुराण के पाठ का आनंद ले रहे हैं। प्रतिदिन शिव महापुराण 1:00 बजे से 4:00 बजे तक चलता है। चौथे दिन श्रद्धालुओं को शिवरात्रि के दिन चार पहर में पूजा के बारे जानकारी दी। कथा वाचक ने कहा कि चौथे पहर की पूजा ब्रह्ममुहूर्त में की जाती है। इस समय शिवलिंग का शहद, दूध और गंगाजल से अभिषेक कर विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हैं। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी नित्थर के सदस्य शिव महापुराण कथा में बेहतरीन योगदान दे रहे हैं। 22 जून को शिव महापुराण में नौ देवी-देवता पधारेंगे। 23 जून को पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण का समापन होगा।