फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जानकीमाई मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने चखा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में रात भर चला भजन-कीर्तन का दौर, हवन के साथ संपन्न हुई दो दिवसीय राम कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जानकीमाई गुफा मंदिर रामपुर में शुक्रवार को हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वीरवार रात भर मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। भजन गायकों ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। दो दिवसीय राम कथा में हजारों लोगों ने भाग लिया और भगवान का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। गौर हो कि जानकी जयंती के उपलक्ष्य पर जानकीमाई गुफा मंदिर रामपुर में राम कथा, जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वीरवार को देर शाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जागरण शुरू हुआ। देर रात तक श्रद्धालुओं ने माता के भजनों और भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए। जानकीमाई के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शुक्रवार को मंदिर में सुबह राम कथा पाठ के बाद पूर्णाहुति हुई। इसके बाद भीमाकाली न्यास मंदिर ने भंडारे का आयोजन किया। हजारों लोगों ने मंदिर में भगवान श्रीराम और माता सीता के समक्ष माथा टेका और पूजा-अर्चना कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में स्कूली बच्चों, शहर में पहुंचने वाले लोगों और विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें