छात्रा को 12वीं कक्षा तक मिलेगी 12 हजार स्कॉलरशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की छात्रा किंजल ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रा के उपलब्धि पर स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रशासन ने छात्रा का स्कूल पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। स्कूल के शिक्षक ईश्वर चौहान ने बताया कि किंजल को हर वर्ष 12 हजार स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने तक मिलेगी। नौवीं कक्षा की किंजल पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं। किंजल अंडर-14 वॉलीबाल टीम की कप्तान भी हैं। इस स्कूल की गार्गी सुहेमा सिंह ने भी इससे पहले राज्य स्तरीय स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति में एक लाख, अस्सी हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुकी है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर सभी अध्यापकों ने माला पहनाकर छात्रा किंजल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह, गिरजा मेहता, शमशेर मेहता, बालकृष्ण वर्मा, दुर्गा प्रसाद, ईश्वर चौहान, अजय लेंतरा, पवन प्रताप, पवन कुमार, बिशंबर लाल, नवांग शर्मा और अरुणा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।