आनी (कुल्लू)। कमांद पंचायत में भारी बरसात से हुए नुकसान के बाद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए समाजसेवी घनश्याम शर्मा आगे आए हैं। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं और समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने पंचायत प्रधान रीमा ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी है। बरसात से कमांद पंचायत के कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में घनश्याम शर्मा लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और अपनी ओर से हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। प्रधान रीमा ठाकुर ने समाजसेवी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से प्रभावित परिवारों को बड़ी हिम्मत मिलती है। संवाद