फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रूमाली गांव में आगजनी प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी रूपालीगांव में प्रभावितपरिवारों को राहत साम्रगी भेंट करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नित्थर (कुल्लू)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चेरिटेबल सोसायटी ने आनी उपमंडल के रूमाली गांव के अग्निकांड प्रभावित परिवार को राहत सामग्री बांटी है। सोसायटी सामाजिक कार्यों में हमेशा अपना योगदान देती है। इसी कड़ी में सोसायटी ने आनी की लफाली पंचायत के गांव रूमाली में राहत सामग्री वितरित की। बीते दिनों आग की घटना से रूमाली गांव में आठ कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया था। प्रभावितों की मदद को हाथ बढ़ाते हुए श्रीखंड वेल्फेयर एंड चेरिटेबल संस्था ने गूंज के माध्यम से प्रभावित परिवारों को राशन किट, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कंबल और तिरपाल वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष एरिक कायथ ने कहा कि आपदा और आग की घटना के प्रभावितों की मदद को सभी को आगे आना चाहिए। रूमाली गांव में आगजनी से प्रभावितों की मदद को अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर चंद्रेश ठाकुर, हेमंत पैनल, देवेंद्र जोशी, तारा चंद, मोहर सिंह जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें