फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोची के पास खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
पुलिस थाना जुब्बल के तहत दोची में दुर्घटना ग्रस्त कार
विज्ञापन
हाटकोटी-जुब्बल शिमला मार्ग पर शनिवार रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हाटकोटी-जुब्बल शिमला मार्ग पर शनिवार देर रात एक मारुति कार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात दोची निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वह अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसने पास ही सड़क से एक कार के गिरने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचा, तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में कार में था। घायल को लोगों की सहायता से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जुब्बल अस्पताल में पहुंचाया। जुब्बल अस्पताल में डाॅक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जिला शिमला की तहसील जुब्बल के बढाल दोची लाहौरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक रात के समय बाजार से घर की ओर अपनी कार में जा रहा था। पुलिस ने लोगों के बयान के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया की हादसे के कारण की पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है। जुब्बल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें