फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लिंगजार गांव को राहत, नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
लिंगजार पंचायत के लिए उठाऊ पेयजल योजना  के पंप का निरीक्षणस करते अ​धिशासी अ​भियंता रजनीश वर्मा।
विज्ञापन
लिंगजार खड्ड उठाऊ पेयजल योजना की 20 दिन में होगी मरम्मत
विज्ञापन

विभाग ने तय की समयसीमा, तेजी से काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
पेयजल संकट से जूझ रही लिंगजार पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही भरपूर मात्रा में पेयजल की आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। जल शक्ति विभाग ने लिंगजार खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना को दोबारा सुचारु करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 20 दिन का समय निर्धारित किया है। यह योजना वर्ष 2011-12 में एआईबीपी के तहत शुरू की थी, लेकिन धीमी गति से निर्माण कार्य होने के कारण एक दशक से अधिक समय तक यह अधूरी ही रही। किसी तरह वर्ष 2024 में इसे चालू किया गया, लेकिन वर्ष 2025 की बरसात में योजना फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। लंबे समय तक रखरखाव के अभाव में लिंगजार खड्ड से पंप हाउस तक पानी पहुंचाने वाली राइजिंग मेन पाइपलाइन भी जर्जर हो चुकी है। अब जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने इस योजना को पुनर्जीवित करने का जिम्मा उठाया है। हाल ही में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटी हुई है, जिसकी जल्द मरम्मत की जाएगी। रजनीश वर्मा ने लिंगजार पंचायत के लोगों को आश्वस्त किया है कि अगले 20 दिनों के भीतर योजना की मरम्मत पूरी कर इसे दोबारा चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि इस पेयजल योजना के पानी का उपयोग केवल पीने के लिए ही करें और इसे खेतों, बगीचों की सिंचाई में इस्तेमाल न करें ताकि सभी को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि योजना के दोबारा चालू होने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें