फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिथल में कामगारों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
बिथल में सीटू के बैनर तले प्रदर्शन करते अदानी एग्री फ्रेश यूनियन के कार्यकर्ता। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के बिथल में अडानी एग्री फ्रेश के खिलाफ कामगारों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। श्रम कानून लागू न करने को लेकर मजूदरों में रोष है। यूनियन ने सीए स्टोर के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन के अध्यक्ष सुनील जिष्टू और महासचिव सुनील ने कहा कि अडानी प्रबंधन की मनमानी कामगारों पर भारी पड़ रही है। मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन को एक महीना पूर्व मांगपत्र दिया था। इसमें श्रम कानूनों को लागू करने की मांग की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों ने श्रम कानून के अनुसार पूरे महीने का वेतन दिया जाए। मजदूरों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, लेकिन वेतन 8 घंटे का दिया जा रहा है। कानून के अनुसार 8 घंटे के बाद ओवरटाइम का जो दोगुना वेतन मिलना चाहिए, नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को कानून के अनुसार जो छुट्टियां मिलनी चाहिए, वो भी नहीं दी जा रही हैं। श्रम कानूनों की खुली अवहेलना की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है, लेकिन अडानी सीए स्टोर में सुरक्षा कर्मी को 45 वर्ष पर जबरदस्ती रिटायर किया जा रहा है। मजदूरों को तबादलों की धमकियां दी जा रही हैं और श्रम विभाग रामपुर मूकदर्शक बना हुआ है। यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन की ओर से श्रम कानूनों को लागू नहीं किया गया, तो श्रम विभाग और अडानी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा और अडानी सीए स्टोर के काम को बंद किया जाएगा। इस मौके पर कपिल, भजन, जसबीर, चंदन, राकेश और मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें