काजा (लाहौल-स्पीति)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, युवाओं को सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों और कौशल विकास से जोड़ने के लिए 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर एक विशेष पंजीकरण अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत लाहौल-स्पीति जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा 15 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और रोजगार के अवसरों से सीधे जोड़ना है। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यह अभियान युवाओं को नेतृत्व विकास कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों से भी जोड़ेगा। यह पोर्टल युवाओं को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगा। जिला युवा अधिकारी ने लाहौल एवं स्पीति जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर https://mybharat.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।