फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीखंड यात्रा फिर से शुरू करने की मांग चायल ग्राम सभा में प्रस्ताव किया पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री, उपायुक्त कुल्लू, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की चायल पंचायत ने श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को दोबारा शुरू करने की मांग की है। पंचायत की पहली ग्राम सभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने जिला प्रशासन से यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा और मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को भेजा गया है। प्रस्ताव में श्रद्धालुओं की आस्था और स्थानीय लोगों की आजीविका को देखते हुए यात्रा को आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के साथ संचालित करने की मांग की गई है। प्रस्ताव के अनुसार चायल और जुआगी पंचायत के सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने यात्रा के लिए लाखों रुपये की खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान पहले ही पहुंचा लिया है। यात्रा स्थगित होने से इन कारोबारियों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। ग्राम सभा में यह भी कहा गया कि प्रशासन एक बार फिर निरीक्षण टीम भेजकर यात्रा मार्ग का आकलन करे। स्थानीय लोगों का दावा है कि मार्ग पर अधिकांश रास्तों और पुलियों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है, इसलिए यात्रा शुरू करने की संभावनाओं पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन से आग्रह किया जाएगा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि वस्तुस्थिति का पुनः मूल्यांकन कर परिस्थितियां अनुकूल होने पर यात्रा जल्द शुरू करने का निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें