फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में बताए एड्स से बचने के उपाय

विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में एड्स रोग बारे छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन क्लब ने जागरूकता रैली निकाली और विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी ने किया। एड्स जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से शुरू हुई और मुख्य बाजार निरमंड से होते हुए बस अड्डा निरमंड तक निकाली गई। जागरूकता रैली के बाद महाविद्यालय में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन और दीपिका शर्मा ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण फैलने के कारण, रोकथाम और उपचार संबंधी नवीनतम जानकारी दी। इसके बाद रेड रिबन क्लब की ओर से पूर्व में आयोजित की गई पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान स्नेहलता, सोनिक द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में संजीता ने प्रथम, चेसटा शुक्ला द्वितीय और प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेड रिबन क्लब के सभी सदस्य, संयोजक सहायक आचार्य राजेश कुमार और महाविद्यालय प्रशासन का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर कैप्ट्न डॉ. संदीप कुमार ठाकुर, डॉ. प्रियंका ठाकुर, डॉ. मदन लाल, सहायक आचार्य सुरेंद्र कुमार, सहायक आचार्य राहुल शर्मा, डॉ. गौरव सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें