आनी (कुल्लू)। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय आनी में होगी। इस बारे में समस्त विभागाध्यक्षों, प्रेस क्लब आनी और रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसायटी को और अधिक सुदृढ़ बनाना, उसकी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करना और आय के नए स्रोतों पर विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही समाजसेवा से जुड़े नए सुझावों और योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी, जिससे जरूरतमंद लोगों तक सहायता को और बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर सामाजिक, स्वास्थ्य एवं आपदा राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। प्रस्तावित बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने सभी आमंत्रित सदस्यों से बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।