फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में रेडक्रॉस मेला शुरू, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में आयोजित दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार राज्य सभी कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण के प्रति वचनबद्ध : जगत नेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री ने हुए कहा कि जिला रेडक्रॉस संस्था जरूरतमंदों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि इस संस्था के कार्यों को बढ़ावा दें, ताकि मानवता की सेवा संभव हो सके और सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर अंशदान करना चाहिए। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान उपयुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रमजीत नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, जनजातीय महिला कल्याण समिति अध्यक्ष किन्नौर रतन मंजरी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में आयोजित दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें