फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में सड़कों के निर्माण पर खर्च हो रहे 140 करोड़

विज्ञापन
निरमंड में जनसभा को संबो​धित करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य ​ सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में 12 भादो मेला में जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कों का निर्माण और रखरखाव सरकार की प्राथमिकता है। निरमंड उपमंडल में 140 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसमें नित्थर क्षेत्र की सड़कें भी शामिल हैं। आगामी समय में मजबूती के साथ सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। दूध का न्यूनतम मूल्य मुख्यमंत्री की ओर से निश्चित करने के बाद नित्थर क्षेत्र सहित आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान बनेगा। उन्होंने नित्थर में बूढ़ा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का मामला भी उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और पूर्व विधायक ईश्वर दास के योगदान को भी याद किया। इस मौके पर राज्य कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें