फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के 90 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सुरक्षा गार्ड और पर्यवेक्षक के 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इन पदों के लिए वेतन 17,500 रुपये से 23,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 168 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए। वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्हें अपना बायोडाटा भी साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार 22 जून को खंड रोजगार कार्यालय भावानगर में पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा। इसके बाद 23 जून को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अंतिम साक्षात्कार 24 जून को खंड रोजगार कार्यालय पूह में पूर्वाह्न 11:00 बजे निर्धारित है। सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें