पाइन वुड पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ के 10 छात्र -छात्राओं राष्ट्रीय स्तर बेहतरीन प्रदर्शन करने के
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पाइनवुड पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में 10 छात्र-छात्राओं ने जयपुर में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। विद्यालय के तन्वीशा नेगी, नव्या नेगी, विनीता नेगी, वंशिका प्रनेस, जतिन ठाकुर, अंशुमन, आदित्य पांगटा, यशवीर ठाकुर, यश वर्मा और सिद्धार्थ नेगी ने रोहड़ू में आयोजित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को दिखाकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य स्नेह बाला ने बताया कि छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन से विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार नेगी का भी आभार जताया। कहा कि उनके द्वारा खेल गतिविधियों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य कुसुम लता का भी आभार जताते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद गतिविधियों पर भी बच्चों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ छात्र और छात्राओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।