फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन विधेयक लोगों के हित में, विरोध में नहीं

विज्ञापन
रामपुर बाजार में भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ता सीएए को लेकर रेली के माध्यम से लोगों को जागरूक क - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक लोगों के हित में है, विरोध में नहीं है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जो उनका अपना निजी स्वार्थ है। देश और विदेश में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ने से विपक्षी पार्टी परेशान हैं, इसी कारण आए दिन प्रधानमंत्री के खिलाफ अनापशनाप ब्यान बाजी करके देश के लोगों को गुमराह करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वे रामपुर में सीएए को लेकर भाजपा मंडल की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। वो लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे। इस संगोष्ठी के दौरान श्याम लाल गुप्ता, बृजलाल, केवल राम बुशैहरी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद सत्यनारायण मंदिर से लेकर पूरे बाजार में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस रैली में काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया और लोगों को मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। वहीं इस मौके पर एपीएमसी निदेशक केवल राम बुशहरी, हिमफेड निदेशक नरेश चौहान, पूर्व कृषि सलाहकार समिति रामपुर अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश मेहता, उपाध्यक्ष सतेंद्र मिलर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो विजय गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, पूर्व चेयरमैन बृजलाल, लालचंद कुलवीर खुंद, सुधांशु कपूर, केसी चौहान, उषा मेहता, कांता विमल, जिया लाल, संतोष नेगी, हरि सिंह, रमेश वशिष्ठ, राजेंद्र सरकेक, आशा देवी, कमला धीमान, यशपाल पलसरा, मनोज अग्रवाल, दिनेश खमराल, कुश ठाकुर और शमशेर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें