पीजी कॉलेज रामपुर की आरडीसी होल्डर कैडेट खुशी का कॉलेज पहुंचने पर किया भव्य स्वागत। संवाद
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर एनसीसी कैडेट आरडीसी होल्डर खुशी का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को कॉलेज के सभी एनसीसी कैडेट्स और अध्यापकों ने खुशी का स्वागत किया। इसमें प्राचार्य पंकज बसोतिया, स्नो लेफ्टिनेंट मोहन सिंह चैनी, डॉ. योजना ठाकुर, जीवन मसोई और अन्य अध्यापकों ने कार्यक्रम आयोजित कर खुशी को बधाई दी। कैडेट खुशी ने रामपुर से लेकर दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस के कर्तव्य पथ तक के सफर के बारे में कैडेट्स को बताया। खुशी ने वहां अपना शानदार योगदान दिया और साथ ही वह राइट मार्कर भी बनीं। बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद वह इस मुकाम तक पहुंची। सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं ने खुशी को बधाई दी है। संवाद