फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज के तीन एनसीसी कैडेट्स प्री आरडीसी कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
प्री आरडीसी कैंप के लिए चयनित हुए सीमा कालेज के एनसीसी कैडेट सचिन
विज्ञापन
डलहौजी में पांच अक्तूबर से आयोजित होगा आरडीसी कैंप
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी





रोहड़ू। पीजी काॅलेज सीमा की एनसीसी इकाई के तीन कैडेट्स का चयन दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की प्री आरडीसी कैंप लिए हुआ है। शिविर का आयोजन पांच अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक डलहौजी में होगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. ललित रावत ने तीनों एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी है। काॅलेज के एनसीसी सीटीओ प्रोफेसर नलिन चमन ने बताया कि काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स सचिन शर्मा, तनुजा और अर्जु का चयन शिविर के लिए हुआ है। एनसीसी कैडेट्स का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्री आरडीसी कैंप मेें भाग लेना काफी बड़ी उपलब्धि है। यह सीमा कॉलेज के लिए गर्व का पल है। एनसीसी कैडेट्स 13 अक्तूबर तक कैंप में रहेंगे। इस दौरान अनुशासन , नेतृत्व क्षमता, शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।

प्री आरडीसी कैंप के लिए चयनित हुए सीमा कालेज के एनसीसी कैडेट सचिन

प्री आरडीसी कैंप के लिए चयनित हुए सीमा कालेज के एनसीसी कैडेट सचिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें