फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रौनक शर्मा ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रंदल स्कूल के विद्यार्थियों ने कबाड़ से तैयार किए आकर्षक उपकरण।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर एचपीएस ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के मार्गदर्शन में पीएचइएम विभाग ने कबाड़ से जुगाड़ पहल की। इसके अंतर्गत 400 केवी जीआईएस सर्किट ब्रेकर पोल के अनुपयोगी घटकों का पुन: उपयोग किया गया। इन घटकों से एक स्थायी यांत्रिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन मॉडल विकसित किया गया है। इसी अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंदल में कबाड़ से कला-वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में रौनक शर्मा ने प्रथम, अन्वीत सिंह ने द्वितीय और अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकिता सोनी और पीयूष को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस दाैरान विकास मारवाह ने कहा कि रामपुर जलविद्युत स्टेशन की यह कबाड़ से जुगाड़ पहल अपशिष्ट से उपयोगिता की ओर एक सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी ज्ञान के संवर्धन को बढ़ावा देती है। उन्होंने पीएचइएम विभागाध्यक्ष संजीव शर्मा और उनकी टीम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें