ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक स्कूल ने अंडर-14 छात्र वर्ग की बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया है। सराहन पब्लिक स्कूल की टीम इससे पहले जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी विजेता रह चुकी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। शारीरिक शिक्षक एवं कोच योगराज भंडारी के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर तालमेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कोच और खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।