रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति के सदस्य रामपुर में लोसर पर्व पर किन्नौरी नृत्य पेश करते हुए।
रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति रामपुर ने मनाया लोसर
डीजीएम नाथपा हाइड्रो पावर स्टेशन एसजेवीएन राजेश नेगी रहे बतौर मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के डकोलढ़ में रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति के सदस्यों ने लोसर मेला मनाया। लोसर मेले में पूह खंड के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और इस कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस कार्यक्रम में देर रात तक किन्नौरी पारंपरिक गीतों पर लोगों ने नृत्य किया। महिलाओं के अलावा बच्चों ने भी मनमोहन प्रस्तुति पेश की। लोसर कार्यक्रम में नाथपा झाकडी हाइड्रो परियोजना एसजेवीएन के डीजीएम राजेश नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि में विजय नेगी, चुंगराम नेगी, गुलाब नेगी और पृथ्वी नेगी मौजूद रहे। इस मौके पर रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति रामपुर के अध्यक्ष छेवांग, उपप्रधान संजीव नेगी और सचिव कलजंग नेगी ने सभी मुख्य अतिथियों को किन्नौरी टॉपी और खतक पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डीजीएम राजेश नेगी ने समिति के सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर रत्नभद्र रॉकरम मानव सहयोग समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।