रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रीया मेहता ने महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी टीम में जगह बनाई है। रीया का चयन आगामी महिला सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्पर्धा 15 फरवरी से हरियाणा के करनाल में होगी। प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने रीया को बधाई दी है।