फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला में रंजन ठाकुर विजेता

विज्ञापन
राजकीय औधयोगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से विश्व रक्त दान दिवस पर
विज्ञापन
आईटीआई देलठ में विश्व रक्तदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देलठ में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व रक्तदान दिवस मनाया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य अनूप सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को रक्तदान बारे जागरूक किया। छात्र और छात्राओं ने रक्तदान देने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में शिल्पा ट्रैड कोपा ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और शिल्पा ने तीसरा स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में रंजन ठाकुर प्रथम, राजा नेगी द्वितीय और महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मोनिका, भावना पहला, गीतांजलि, नीलमा दूसरा और शिवम, सुमरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग से आए स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने छात्रों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र और छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान सनम टेगटा, समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी टुटू, सोनिका, रवि कुमार और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें