फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर की शांदल-बाहलीधार सड़क खस्ताहाल, सेब सीजन से पहले मरम्मत की मांग

विज्ञापन
शांदल-बाहलीधार सडक की हालत दयनीय। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो किसानों-बागवानों को तैयार उत्पाद मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल होगा
विज्ञापन

न तो जल निकासी के पुख्ता इंतजाम, न ही सुरक्षा के लिए डंगों का निर्माण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की शांदल-बाहलीधार सड़क दो साल से दयनीय स्थिति में है। सड़क पर सफर करना जोखिमभरा हो गया है। आगामी सेब सीजन को देखते हुए बागवानों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की है। यदि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं हुई, तो किसानों-बागवानों को तैयार उत्पाद मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल होगा। यह सड़क करीब आधा दर्जन पंचायतों को जोड़ती है। शांदल से बाहलीधार तक करीब पांच किलोमीटर सड़क पर न तो जल निकासी के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही सुरक्षा के लिए डंगों का निर्माण किया गया है। बारिश से पानी सड़क पर बहता है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कुछ महीने पहले इसी सड़क पर एक दूध ढोने वाली गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस हादसे में दो महिलाओं और वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर सड़क को बस योग्य पास करने की हरी झंडी कुछ साल पहले मिल चुकी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते यह बड़े वाहनों के लिए तैयार नहीं हो पाई है। यह सड़क लालसा, डंसा, शिंगला, रचोली, कूहल, देवठी और मुनिश के थला जैसे कई गांवों को लाभान्वित करती है। धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी इस सड़क का खासा महत्व है। इस सड़क से हर साल लाखों पेटियों का सेब कारोबार चलता है।
बारह-बीस क्षेत्र के लिए यह सड़क फायदेमंद
प्रकाश, घनश्याम, गोविंद, कमल सिंह, सुंदर सिंह, सूरज श्याम, मुरारी, पवन, लेख राज और विजय कुमार सहित सैकड़ों बागवानों ने सड़क की दयनीय हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन से पहले सड़क की मरम्मत के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वैकल्पिक मार्ग और प्रशासनिक प्रक्रिया लालसा बाहलीधार और डंसा पनोली संपर्क सड़क दोनों छोर से शांदल गांव की सीमा को जोड़ती है। बारह-बीस क्षेत्र के लोगों के लिए वाया बाहलीधार सड़क काफी हद तक फायदेमंद साबित हो रही है। एक अन्य विकल्प के तौर पर नाबार्ड की सहायता से सनेई से शांदल की सीमा को जोड़ती हुई बाहलीधार तक सड़क तैयार की जा रही है। इस वैकल्पिक सड़क की विधिवत पासिंग तीस जून को प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के सुधारीकरण प्रक्रिया के तहत केंद्र को प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। सड़क की दयनीय हालत को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है। इस बारे में कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जायजा लेकर पुख्ता इंतजाम करने के आदेश जारी किए गए हैं।

- दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें