फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में खस्ताहाल फुटपाथ, हादसे का खतरा

विज्ञापन
रामपुर में खस्ताहाल फुटपाथ की नहीं सुधर रही हालत। संवाद
विज्ञापन
. लोग मजबूरी में हाईवे पर चलने को मजबूर
विज्ञापन




. लोगों ने पैदल पाथ को सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर में नेशनल हाईवे-पांच के किनारे बना फुटपाथ खस्ता हालत में है। फुटपाथ की लोहे की शीटें जर्जर हो चुकी हैं। इनके टूटने से कोई व्यक्ति घायल हो सकता है। लोगोें की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय से लेकर चौधरी बस अड्डे तक नेशनल हाईवे-पांच के किनारे फुटपाथ बनाया गया है, लेकिन फुटपाथ जगह-जगह से टूट चुका है। लोग जर्जर हो चुके फुटपाथ को छोड़कर हाईवे पर भारी यातायात के बीच से गुजरते हैं। कूलर और मेडिकल स्टोर के पास लगी लोहे की शीटें तो पूरी तरह से धंस गई हैं। इस पथ पर रोजाना स्कूली बच्चे, बैंक कर्मचारी, व्यापारी और बुजुर्गों समेत कई लोगों का आना-जाना रहता है। नगर परिषद ने कुछ समय पहले फुटपाथ पर लगी रेलिंग को दुरुस्त किया था, लेकिन लोहे की शीटें दुरुस्त नहीं कीं। लोग नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। राधिका, हेमलता, गोविंद, मोनिका, सुभद्रा, सुमन और रामदास ने कहा कि कई साल से फुटपाथ खस्ता हालत में है। कई जगह शीटें धंस गई है और कभी भी टूट सकती हैं।
विज्ञापन




ठेकेदार का जल्द कार्य शुरू करने के देंगे निर्देश

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि फुटपाथ की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिया गया है। ठेकेदार को जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।

रामपुर में खस्ताहाल फुटपाथ की नहीं सुधर रही हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें