फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रही रामपुर-रोहड़ू सड़क

विज्ञापन
उपमंडल रामपुर के नरैण लगातार धंस रही जमीन से यातायात हो रहा प्रभावित। संवाद
विज्ञापन
कुरनू के पास पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन, कई घंटे बंद रहती है सड़क
विज्ञापन

दो पंचायतों और रोहड़ू जाने वाले लोग झेल रहे परेशानी

प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लगातार बारिश के कारण उपमंडल रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रामपुर से रोहड़ू उपमंडल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कुरनू में भूस्खलन का मलबा आने से बार-बार बाधित हो रही है। नरैण सड़क के ठीक नीचे से हो रहे भूस्खलन के कारण यह सड़क बाधित होने से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है। रामपुर से रोहड़ू क्षेत्र को जोड़ने वाली भद्राश वाया ब्रांदली सड़क पर इन दिनों ग्रामीणों को आवाजाही करना परेशानी भरा बना हुआ है। सड़क पर कुरनू के पास बीते रविवार से पहाड़ी का मलबा बार-बार गिर रहा है। सड़क से क्षेत्र की नरैण, बाहली पंचायत समेत रोहड़ू उपमंडल के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। बीते दिनों मौसम खुलने से कुरनू के पास जमीन से पानी निकल गया। इस कारण ऊपर की ओर से भूमि धंस रही है और मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजाना पहाड़ी से कई टन मलबा सड़क पर गिर रहा है। नरैण सड़क के ठीक नीचे से पहाड़ी में भूस्खलन का सिलिसिला बढ़ता जा रहा है। दलदल बनी जमीन लगातार धंस रही है। इस सड़क पर सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर मशीनें तैनात की हैं, लेकिन पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए अब तक कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं हो पाए हैं। ऐसे में दो पंचायतों सहित रोहड़ू जाने वाले हजारों लोग बीते रविवार से परेशानियां झेल रहे हैं। नरैण पंचायत उप प्रधान अविनाश कायथ, इंद्रजीत कायथ, ललित कुमार, रणजीत चौहान, विकास लांबा, हरीश सहित अन्य लोगों ने बताया कि भद्राश ब्रांदली सड़क पर इन दिनों सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क पर आ रहा है। इस कारण घंटों यातायात प्रभावित रहता है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन



पहाड़ से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क बार-बार बाधित हो रही है। मौके पर मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं, जो सड़क बाधित होते ही मलबा हटा रहे हैं ताकि यातायात चलता रहे। एसके नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें