फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने लड़की से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती होने के बाद परिवार के सामने हुआ खुलाया
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद रामपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इससे लड़की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद परिवार के सामने मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने शिकायत रामपुर थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अब बालिग हो चुकी 18 साल की लड़की ने शिकायत में बताया है कि जुब्बल तहसील के राहुल से करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिये जान-पहचान हुई। उन्होंने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिया। आरोपी ने उसे मिलने के लिए मजबूर किया। इस पर वह 8 अप्रैल को रामपुर में आरोपी से मिली। उसने उसे अपने घर में आने को मजबूर किया, जिस पर साथ चली गई। वहां आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद भी आरोपी उसे परेशान करता रहा। उधर, रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएग। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें