फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना ने विद्युत उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर जलविद्युत परियोजना ने नवंबर में अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन दर्ज करते हुए 95.3127 मिलियन यूनिट उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन सितंबर, अक्तूबर और नवंबर के दौरान तीन महीनों के असाधारण उत्पादन के क्रम को भी दर्शाता है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने रामपुर जलविद्युत स्टेशन टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शित निरंतर कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का परिणाम है। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि यह उपलब्धि परिचालन अनुशासन बनाए रखने, सुदृढ़ रखरखाव प्रथाओं और दिन-प्रतिदिन की चुनौतियों का सक्रिय रूप से सामना करने के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में प्रदर्शन को और बेहतर बनाने, और भी ऊंचे मानक स्थापित करने के टीम के संकल्प की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें