फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना ने विद्युत उत्पादन का बनाया नया कीर्तिमान

विज्ञापन
एसजेवीएन की रामपुर परियोजना में केक काटकर मनाया रिकॉर्ड वार्षिक विद्युत उत्पादन का जश्र। स्रोत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर जलविद्युत स्टेशन (412 मेगावाट) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अभी तक का सबसे अधिक 2108.034 मिलियन यूनिट का वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। यह उपलब्धि 11 वर्ष के इतिहास में पहली बार 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार करने का प्रतीक है। इससे पहले अभी तक का सर्वाधिक उत्पादन 2019-20 में 2098.03 मिलियन यूनिट था, जिसे अब छह साल बाद पीछे छोड़ दिया गया है। साथ ही परियोजना ने अपने 1,878 मिलियन यूनिट के डिजाइन एनर्जी लक्ष्य को भी निर्धारित समय से काफी पहले पूरा कर लिया था, जोकि इसके कमीशन होने के बाद से सबसे तेज उपलब्धि रही है। सबसे तेज डिजाइन एनर्जी उपलब्धि से लेकर अभी तक के सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन तक रामपुर परियोजना केवल अपेक्षाओं पर खरा ही नहीं उतर रहा, बल्कि उन्हें एक नई दिशा भी दे रहा है। इस उपलब्धि पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने संपूर्ण टीम को बधाई दी और कहा कि 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार करना न केवल उपलब्धि है, बल्कि यह हमारी टीम की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रमाण है। एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि परियोजना ने न केवल उत्कृष्ट उत्पादन उपलब्धि हासिल की है, बल्कि परियोजना स्थल के आसपास के क्षेत्रों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसजेवीएन निदेशक (वित्त) पार्थजित डे ने भी कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी पूरी कार्यबल की अटूट समर्पण भावना, तकनीकी उत्कृष्टता और टीमवर्क का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें