फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में रामपुर के खिलाड़ियों ने झटके 8 स्वर्ण और 4 रजत पदक

विज्ञापन
खिलाडी युवराज
विज्ञापन
ताईज मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शिमला में दिखाए प्रतिभा के जौहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 24वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो क्योरूगी और 14वीं यूमसे प्रतियोगिता में ताईज मार्शल आर्ट अकादमी रामपुर के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण और चार रजत पदक हासिल किए हैं। युवराज ने जूनियर अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में क्योरूगी में स्वर्ण और यूमसे एकल में भी स्वर्ण पदक झटका है। शिमला के स्काई जंपर हॉल में आयोजित ताइक्वांडो स्पर्धा के दौरान सब जूनियर गर्ल्स में प्रनवी ने अंडर-26 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक और अय्यान ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। सीनियर गर्ल्स अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया ने क्योरूगी में रजत और यूमसे एकल में स्वर्ण पदक झटका है। सीनियर बॉयज अंडर-60 किलोग्राम और अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशू और ईशान डोगरा ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा कैडेट बॉयज अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव ने स्वर्ण पदक और गौरव ठुकरान ने अंडर-31 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, मोहित ने अंडर-39 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्पर्धा के अवसर पर ब्लैक बैल्ट अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिमांशु भारद्वाज, दिवेश दत्ता, देवंशी भारद्वाज, मनीषा राना और सोनिका कश्यप को ब्लैक बैल्ट से नवाजा गया। वहीं, ताईज मार्शल आर्ट के संस्थापक राम सिंह को चार डिग्री ब्लैक बैल्ट प्रमाण पत्र से ग्रेंड मास्टर ने प्रदान किए। इस मौके पर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव योगेश्वर दत्त और उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। ताईज मार्शल आर्ट रामपुर के सचिव सुशील कुमार, उपाध्यक्ष मान सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र नेगी, कोच शिव सिंह कैंगटा ने सभी ब्लैक बैल्ट खिलाड़ियों और राम सिंह सिंहान को चार डिग्री ब्लैक बैल्ट प्राप्त करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें