फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगे जल्द पूरी करें सरकार, वर्ना होगा आंदोलन : पराशर

विज्ञापन
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ रामपुर के सदस्य रामपुर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए।
विज्ञापन
रामपुर में स्थापना दिवस पर गरजे परिवहन मजदूर
विज्ञापन

झंडा फहराया, पूजा-अर्चना की और मिठाइयां बांटकर मनाया स्थापना दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन मजदूर संघ ने स्थापना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर संघ ने झंडा फहराया, पूजा-अर्चना की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान पथ परिवहन संघ के प्रदेश महासचिव हरीश पराशर ने कहा कि पिछले लंबे समय से पथ परिवहन के कर्मचारियों को वेतन भत्ता नहीं मिला है। कई कर्मचारी बिना वेतन के ही कार्य कर रहे हैं। परिवहन कर्मचारियों का छठे वेतन का एरियल लंबे समय से लंबित पड़ा है, उसे जल्द दिया जाए। वहीं, परिवहन के चालक और परिचालकों को कई माह का रात्रि भत्ता नहीं दिया गया है, उसे भी शीघ्र जल्द नए वेतनमान के आधार पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मचारियों के वेतन में भी बहुत सारी विसंगतियां हैं। वेतन विसंगतियां को भी शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने सरकार और प्रबंधन से जल्द लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार और प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें