संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। युवा कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर कहा कि मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को रिकॉर्ड लीड मिलेगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस महाकुंभ में बढ़चढ़ कर भाग लें। रमेश ठाकुर ने कहा कि अब महासंग्राम की शुरुआत हो गई है। हर घर, हर गांव और बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुकु, प्रदेश सचिव अमला कश्यप, रोहित सिंघा, छाया ठाकुर, नेहा ठाकुर, पवन नेगी, टोनी वर्मा, सुनील, सत्यदेव, संजू ठाकुर और सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।