फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भरी बरसात में हजारों लोगों के सूखे कंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में बीते रविवार से भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आसमान से जमकर मेघ बरस रहे हैं, वहीं आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि भारी बरसात के बावजूद उपमंडल के हजारों लोग पीने के लिए पानी के लिए भी तरस रहे हैं। भारी बारिश से जल शक्ति विभाग की 53 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


रामपुर और ननखड़ी तहसील में कई स्थानों पर पेयजल लाइनें टूट गई हैं। इन्हें बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। चार दिन से जारी बरसात से जल शक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाओं को 3.84 करोड़ रुपये की क्षति पहुंची है। गौर हो कि रामपुर में बारिश से जल शक्ति विभाग की 53 पेयजल योजनाओं प्रभावित हो गई हैं। इनमें विभाग की 29 पेयजल योजनाएं अभी भी ठप पड़ी हैं।

नगर परिषद रामपुर सहित झाकड़ी और ननखड़ी क्षेत्र की दर्जनों पेयजल योजनाएं भूस्खलन और बारिश की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में लोगों को पीने के के लिए भी भटकना पड़ रहा है। बरसात से सबसे ज्यादा प्रभावित रामपुर उपमंडल रहा है। यहां करोड़ों रुपये की पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इन पेयजल योजनाओं में गाद और जलस्तर बढ़ने से भी फिल्टर टैंकों में गाद भर गई है। बीते मंगलवार तक जल शक्ति विभाग नगर परिषद क्षेत्र में एक-एक घंटे पेयजल आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन


इससे शहर के लिए बनी समेज खड्ड उठाऊ पेयजल योजना, कुर्पण खड्ड पेयजल योजना सहित दो दर्जन से अधिक सिंचाई योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। हालांकि जल शक्ति विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 24 पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया है, जबकि 29 पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य चल रहा है। बहरहाल बिना पानी रामपुर और ननखड़ी तहसील के हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से जल्द पेयजल योजनाओं को बहाल करने की मांग की है।


बरसात के कारण विभाग की 53 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं थी। इनमें से 24 पेयजल योजनाएं बहाल कर दी गई हैं। बरसात से विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाओं को करीब 3.84 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। पेयजल योजनाओं को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन


आरएस नेगी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें