फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाहली में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन


विभाग की कार्यप्रणाली पर जताया रोष, चेताया-समाधान नहीं किया तो विभाग के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के बाहली गांव में बीते आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल के लिए ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि घर के कामकाज छोड़कर लोग पानी का इंजाम करने में जुटे हुए हैं। बर्फबारी से पूर्व ही बाहली गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। अगर पेयजल किल्लत का यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों की दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी। इस वजह से ग्रामीणों में जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों के अनुसार गांव के लिए पेयजल मुहैया करवा रही पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं लेकिन जलशक्ति विभाग लाइनों को दुरूस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसके कारण बाहली गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। गांव में बीते सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। शुक्रवार को गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल की गई लेकिन शनिवार को फिर से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग कई किलोमीटर दूर से वाहनों और पीठ पर ढोकर पानी ला रहे हैं। स्थानीय निवासी नरेंद्र भलूनी, हरदयाल नेगी, सुरेंद्र शर्मा, रमेश मेहता, सुरेंद्र भलूनी, समर सिंह, किशोरी कायथ और रोशन लाल ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। गांव में करीब 120 घर है। बाहली में सरकारी संस्थान, होटल, पंचायत घर, डाकघर, स्कूल और बैंक भी हैं। ऐसे में बिना पेयजल किल्लत के कारण लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। गांव के लिए पुरानी लाइनों से पेयजल मुहैया करवा रहा है, जो बर्फबारी से पहले क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। इससे साफ है कि बर्फबारी के दिनों में तो ग्रामीणों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों के अनुसार प्रशासन को भी समस्या को लेकर अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि अगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र नेगी ने बताया पाइप लाइन टूटने से पेजल की समस्या पेश आई है, जो अब दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पानी की समस्या से परेशान नहीं होगा पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें