फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने नशामुक्त समाज और स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को संपन्न हो गया है। इस मौके पर आयोजित समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। शिक्षकों और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह लक्टू ने कहा कि शिविर के दौरान महिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा सोनी की अगुवाई में विद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं ने गोद लिए गांव दत्तनगर में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक दत्तात्रेय स्वामी मंदिर परिसर को संवारा। साथ ही गांव की गलियों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। विद्यालय परिसर में स्थित क्रीड़ा मैदान और फूलों की क्यारियों की सफाई भी की गइ्र। इस दौरान नशे के खिलाफ और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता करने के लिए रैली भी निकाली गई। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को लेकर मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता, नोगली स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पानंद गुप्ता, प्रेमपाल दुल्टा, डॉ. संदीप ठाकुर, मनोज शर्मा, मेजर सूबेदार डी. सुरेश और अग्निशमन विभाग अधिकारी रामपुर अशोक शर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देकर छात्रों का ज्ञानवर्धन किया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें