फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विहिप कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर बांट रहे अक्षत पुड़ियां, दे रहे निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामपुर बाजार में होगा लाइव प्रसारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सदियों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की आस लगाए बैठे लोगों की जल्द मुराद पूरी होगी। श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर निर्माण की खुशी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों रामपुर नगर रामरस में डूबा हुआ है। श्रीराम के भजन और कीर्तन के साथ भक्तों की टोली बाजार और आसपास के इलाकों में जाकर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दे रही है। गौर हो श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सभी हिंदुओं में हर्ष देखा जा रहा है। इसके तहत रामपुर शहर में भी विश्व हिंदू परिषद द्वारा अक्षत वितरण और निमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने रामपुर शहर के संकटमोचन मंदिर में अक्षत कलश स्थापित किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन के साथ शहर के व्यापारियों को अक्षत पुड़िया बांटी और अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। विश्व हिंदू परिषद रामपुर के नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर लंबे समय से देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रामपुर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जिस तरह निधि संग्रह के घर-घर पहुंचे थे, उसी प्रकार अक्षत वितरण और निमंत्रण के लिए भी कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। बुधवार को शहर के व्यापारियों, यहां रहने वाले लोगों और साथ लगते ब्रौ, जगातखाना और रंदल क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को अक्षत पुडिय़ों का वितरण किया और अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिला रामपुर के हर गांव के हर मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन और दीपावली मनाई जाएगी। शहर में एलईडी लगाकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें