फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बखीरना-पानु-थयानटु-मुंछाड़ा सड़क लोकार्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने किया तीन किलोमीटर लंबी सड़क का उदघाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने बुधवार को तीन किलोमीटर लंबी बखीरना-पानु-थयानटु-मुंछाड़ा सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निपटारा भी किया। सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जितने भी विकास कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में ठप हो गए थे। सभी कार्यों को फिर से गति मिल गई है। जन समस्याओं के निपटारे के लिए वह स्वयं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बखीरना-पानु-थयानटु-मुंछाड़ा सड़क से भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रोहड़ू करतार सिंह कुल्ला, अध्यक्ष कृषक सलाहकार समिति रोहड़ू सोहन लाल चौहान, राम रत्न चौहान, सतपाल गोल्डी, वीनी ठाकुर, संजीव ठाकुर, सरन दास, चैन राम ठाकुर, शांति देवी, वरुण पामटा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता परेश चौहान, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता यशपाल वर्मा, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता शमशेर ठाकुर, उद्यान विभाग से विषय विशेषज्ञ डाॅ. संजय चौहान और डाॅ कुशाल सिंह मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें