उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं ने 28 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो नहीं मिलेगी गैस : ऋषि
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू)। प्रधानमंत्री उज्ज्चला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। इस तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रसोई गैस उपभोक्ताओं को अगले महीने से सिलिंडर नहीं मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। गैस एजेंसी प्रभारी आनी ऋषि शर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। ई-केवाईसी करवाने के लिए आधारकार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले सभी उपभोक्ताओं से 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है।