फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उच्ची गांव पर मंडराया भूस्खलन का खतरा, डर के साये में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारी बरसात का कहर थमने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। अब रामपुर उपमंडल के उच्ची गांव में भूस्खलन होने से पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। खतरे को भांपते हुए चार परिवारों ने मकान खाली कर दिए हैं और घर छोड़कर किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और कभी भी ढह सकते हैं। वहीं भारी बारिश से कई बागवानों के बगीचों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्यारे लाल किड्डा की अध्यक्षता में एसडीएम निशांत तोमर से मिले और गांव में प्राकृतिक आपदा से हो रहे नुकसान से अवगत करवाया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

घरों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है और कई लोग डर के साये में रहने को मजबूर हैं। भारी बरसात से कई लोग बेघर हो गए हैं और कई बागवानों के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में ग्रामीणों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से कुछ वर्ष पहले भू-संरक्षण अधिकारी और आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इसका खामियाजा आज ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन




भारी बरसात से रतनपुर-उच्ची-दोफदा सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त

सेब सीजन भी शुरू होने वाला है लेकिन भारी बारिश के चलते रतनपुर-उच्ची-दोफदा सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। ऐसे में सेब सीजन में भारी वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है।

इससे सेब पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी ज्ञापन भेजा है। उन्होंने जल्द समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर गंगा दास, सोमलाल, देव राज, तिलक राज, टेक सिंह मेहता, लायक राम, योगराज, देवेंद्र, सुरेश और विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें