संवाद न्यूज एजेंसी
जगताखाना (रामपुर बुशहर)। शाइनिंग स्टार जगातखाना स्कूल की दो छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य एचएल नागटा ने कहा कि शाइनिंग स्टार जगातखाना स्कूल के विद्यार्थी दिनप्रतिदिन उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना की छात्रा नव्या ठाकुर का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। वहीं दीया जैन का सैनिक विद्यालय के लिए चयनित हुईं है।