रोहड़ू पुलिस ने आईएसबीटी बस स्टैंड रोहड़ू में आयोजित किया जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। ऑन रोड सेफ्टी के अंतर्गत आईएसबीटी बस स्टैंड राेहड़ू में पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान पथ परिवहन निगम और निजी बसों के चालकाें और परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों और इस उल्लंघन करने पर मिलने वाली सजा के बारे में भी बताया। इसमें चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान बताया गया कि तेजरफ्तार, बिना परमिट वाहन चलाने, लाइसेंस नियमों का पालन नहीं करने,ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक यात्री बैठाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर और एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर पर न्यू मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माने का प्रावधान है। सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करना सभी के लिए आवश्यक है। डीएसपी रोहड़ू रवि कुमार ने बताया कि लापरवाही से हनेने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। चालकों और परिचालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही शिविर का आयोजन किया गया है।