फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहौन विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहौल में सेन ओवरसीज संस्था की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। संस्था के कोच दिनेश कुमार ने छात्राओं को आपात स्थिति में आत्मरक्षा और बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की 47 छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल में आयोजित समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी दिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सेन ओवरसीज की ओर से छात्राओं को निरंतर दिए जा रहे आत्मरक्षा के प्रशिक्षण पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें