फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिव्यांगों को सिखाए उद्यमी बनने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्षम आइडिया के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को शुरू हुआ। रामपुर के नरसिंह मंदिर मार्केट कांप्लेक्स में कोशिश एक आशा स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 20 से अधिक चयनित दिव्यांगजनों को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही अच्छा उद्यमी बनने की बारीकियां भी सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण के बाद कोर कमेटी की ओर से चयनित दिव्यांगजनों को उनके व्यवसाय के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। शिविर में दिव्यांगों को उद्यमी बनने की बारीकियों को सीखकर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनके आर्थिक उत्थान के लिए संस्था आइडिया सक्षम 5 सालों से इस मुहिम में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें