ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के बड़ोग गांव में पुलिस ने देसी शराब की 30 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान पूर्ण दत्त (64) निवासी गांव बड़ोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद